
पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर स्थित पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल 🟦 जिला – नारायणपुर जिले के पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत नारायणपुर, 04 जुलाई 2026/जिले के ओरछा क्षेत्र के लोगों के लिए हर वर्ष बारिश का मौसम कठिनाइयों और परेशानियों का पर्याय बन जाता था। पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर स्थित पिनगुंडा नाला बरसात के दिनों में उफान पर आ जाता था, जिससे नारायणपुर और ओरछा के बीच संपर्क पूरी तरह टूट जाता था। तहसील मुख्यालय ओरछा सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा,












